Library Guidelines

762[1]

पुस्कालय सम्बन्धी निर्देश

1. छात्र/छात्रा को पुस्कालय से पुस्तक प्राप्त करने हेतु अपने साथ परिचय पत्र साथ लाना आवश्यक है |
2. छात्र/छात्रा एक बार में दो से अधिक पुस्तके प्राप्त नहीं कर सकता/सकती है |
3. छात्र/ छात्रा अपने पास एक सप्ताह से अधिक समय तक पुस्तक नहीं रखा सकता /सकती है |
4. छात्र/ छात्रा अपने पुस्तकालय कार्ड पर पुस्तक  निगत होने एवं जमा होने की तिथि अवश्य अंकित कराये |
5. निर्धारित समय सीमा से अधिक समय अक पुस्तके पास रखने पर उसे प्रति पुस्तके 50 पैसे प्रतिदिन विलम्ब शुल्क जमा करना होगा |
6. पुस्तकालय से प्राप्त पुस्तक खो जाने की दशा में छात्र /छात्रा प्रार्थना पत्र पर प्राचार्य की अनुमति से पुस्तक का निर्धारित  मूल्य पुस्तकालय में  जमा  करेगा /करेगी |
7. पुस्तकालय कार्ड खो जाने की दशा में , छात्र /छात्रा अपने प्रार्थना पत्र पर पुस्तकालयाध्यक्ष की आख्या व् प्राचार्य की संस्तुति के उपरान्त कार्यालय में निर्धारित शुल्क रु 50.00 मात्र जमा कर द्वितीय पुस्तकालय कार्ड प्राप्त कर सकती/सकता  है |
8. पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष के निर्देशों /आदेशो का पालन अनिवार्य है |
9. अनुशासनहीनता की दशा में आपको महाविद्यालय नियमो के अधीन दण्डित किया जा सकता है |