Public Holiday: सार्वजनिक अवकाश की घोषणा! जानें कितने दिन अक्टूबर में रहेंगे ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद

आपको बता दें कि अक्टूबर का महीना आते ही छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है, क्योंकि प्रतिवर्ष इस महीने त्योहारों के चलते सरकारी कार्यालय हो या निजी संस्थाएं, स्कूल और कॉलेज तक कई दिनों के सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद कर दिए जाते हैं। क्योंकि इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे अनेक त्यौहार पड़ते हैं। जिसकी वजह से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती है।

घूमने का बना सकते हैं प्लान 

त्योहारों के इस महीने अक्टूबर में आप चाहें तो स्वयं या पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। क्योंकि छुट्टियों की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो जायेगी, जिसमे ज्यादा लंबी छुट्टी दुर्गापूजा या दीपावली के दौरान पड़ती है। आप इस दौरान कहीं बाहर घूमने जाने की सोच सकते हैं या अपने परिवार और मित्रों के साथ त्योहारों के इस मौसम का आनंद उठा सकते है।

अक्टूबर में इतने दिनों तक रहेंगी छुट्टियां

अक्टूबर महीने में सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर से होगी। इस दिन देश भर के सरकारी दफ्तर, निजी कार्यालय, बैंक, कॉलेज और स्कूल हर प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं अगर 3 अक्टूबर को देखा जाए तो इस दिन नवरात्रि का पहला दिन होगा और उसी दिन महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर एक दिन का अवकाश राजस्थान में होता है। इसके पश्चात 11 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक दशहरे की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर महीने में छुट्टियों का विवरण 

  • 2 अक्टूबर – इस दिन महात्मा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
  • 3 अक्टूबर – महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि का पहला दिन
  • 5 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी 
  • 11 अक्टूबर – दुर्गा अष्टमी 
  • 12 अक्टूबर – विजयादशमी (दशहरा) 
  • 13 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी
  • 20 अक्टूबर – रविवार का अवकाश
  • 27 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी
  • 29,30 और 31 अक्टूबर – दीपावली की छुट्टियां

इस प्रकार अक्टूबर में कुल मिलाकर 11 छुट्टियां हैं जिनमें से लगातार दिवाली की 3 दिन और दशहरे की लगातार 2 दिन की छुट्टियां पड़ेगी। जिसका इस्तेमाल आप अपने तरीके से छुट्टी मनाने के लिए कर सकते हैं।

Leave a Comment