Bank Holiday in October 2024: अक्टूबर के महीने में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से पहले निपटा लें अपना काम 

Bank Holiday in October 2024: अक्टूबर महीने में बैंकों की सबसे ज्यादा छुट्टियां पढ़ने वाली है, जिसकी वजह से आपको पैसों के लेन देन संबंधित कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि स्थानीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियों के पड़ने के कारण देश के सभी बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे। जिसमें महत्वपूर्ण महात्मा गांधी जयंती, दशहरा और दीवाली जैसे त्योहारों के लिए अवकाश होंगे। 

बैंकों में छुट्टियों का निर्धारण रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाता है, जो अपने बैंकिंग कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष की छुट्टी जारी करता है। जिसमें राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियां शामिल होती हैं। आपको यहां नेशनल और साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा अपने-अपने प्रदेश के हिसाब से छुट्टियों के बारे में भी पता चलेगा। तो आईए जानते हैं अक्टूबर महीने में पढ़ने वाली छुट्टियों के बारे में –

अक्टूबर महीने में पढ़ने वाले अवकाश को सूची 

1 अक्टूबर 

  • जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में 1 अक्टूबर को आकाश घोषित है। जिसकी वजह से प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में सभी संस्थान बंद रहते हैं।

10,11,12 अक्टूबर 

  • 10 अक्टूबर को महासप्तमी के उपलक्ष्य में पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे, वहीं 11 और 12 अक्टूबर को दशहरा या दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए राज्य अनुसार अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर (गंगटोक) 

  • गंगटोक में इस दिन दुर्गा पूजा मनाई जाती है। जिसकी वजह से 14 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्टूबर 

  • अगरतला और कोलकाता में इस दिन लक्ष्मी पूजा का आयोजन होता है। जिसकी वजह से यहाँ बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर

  • महर्षि वाल्मीकि जयंती और काटी बिहू मनाया जाता है।

20 अक्टूबर 

  • रविवार की साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 

  • इस दिन जम्मू और कश्मीर आज ग्रहण दिवस की वजह से प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर 

  • रविवार की वजह से पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर 

  • महीने का अंतिम दिन नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अवकाश घोषित होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Comment